31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए क्या है दूध, दही और चावल जैसे 6 हेल्दी फूड्स को खाने का सही समय

आजकल लोग डाइट और हेल्थ को लेकर कॉन्शियस रहने लगे हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं। लेकिन इन 6 हैल्दी फूड्स को खाने को लेकर अक्सर लोग गलतियां करते हैं। जैसे- कब कौन सा खाना है और कब नहीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 19 Sep 2021, 7:37 PM IST

know Right time to eat Milk, Curd, Rice, Apple, Banana and Sugar

Banana Milk

नई दिल्ली: आजकल लोग डाइट और हेल्थ को लेकर कॉन्शियस रहने लगे हैं। उन्हें पता है कि उन्हें क्या खाना है और क्या नहीं। लेकिन इन 6 हैल्दी फूड्स को खाने को लेकर अक्सर लोग गलतियां करते हैं। जैसे- कब कौन सा खाना है और कब नहीं। ऐसा नहीं होने पर लोगों की हैल्थ खराब होने लगती है। इसलिए आज हम आपको इन 6 हैल्दी फूड्स के खाने का सही समय बता रहे हैं, जिससे की आप गलत समय खाने पर होने वाली परेशानियों से बचे रहें।

चावल- चावल खाने का सबसे सही समय दोपहर यानी की लंच टाइम होता है। दिन के समय चावल खाने से चयापचय तेज होता है। इसके साथ ही चावल में मौजूद कार्ब्स से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। वहीं, रात के समय चावल भूल कर भी नहीं खाने चाहिए, ऐसा करने से वजन बढ़ने लगता है।

दूध- रात के समय में दूध पीना सबसे अच्छा होता है। रात में दूध पीने से राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है। दूध पचने में भारी होता है इसलिए, सुबह के समय पीने से बचना चाहिए। बच्चों को सुबह दूध दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।

दही- दिन के समय और सुबह नाश्ते में दही खाना अच्छा होता है। इससे पाचन ठीक होता है। प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही तासीर में ठंडा होता है, इसलिए रात के समय में दही नहीं खाना चाहिए। इससे सर्दी - खांसी, जुकाम, बलगम की समस्या हो जाती है।

चीनी- दोपहर के समय चीनी खाना सही होता है। इससे शरीर ऊर्जावान होता है। रात के समय चीनी नहीं खानी चाहिए क्योंकि, यह मोटापे और हृदय रोग का कारण बन सकती है।

सेब- सुबह के समय एक सेब खाना अच्छा होता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं। वहीं, शाम को या रात के समय में सेब कभी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें प्रकृतिक एसिड होता है। जिससे पेट में गैस बन सकती है।

केला- पोटेशियम से भरपूर केला सुबह नाश्ते या पोस्ट वर्कआउट के बाद खाना अच्छा होता है। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और हमारी त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है। रात में केला नहीं खाना चाहिए। इससे बलगम और अपच की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।