
अगर महिलाएं और पुरुष अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और कुछ सावधानियां बरतें तो लंबी उम्र पा सकते हैं। आइए जानते हैं उपायों के बारे में।
खुद पर नियंत्रण रखें
डायबिटीज, किडनी की समस्या, ब्लड प्रेशर या किसी अन्य बीमारी से पीडि़त हैं, तो खानपान का ध्यान रखें, दवा लेने में किसी प्रकार की लापरवाही ना करें, डॉक्टर से नियमित चेकअप कराएं और जरूरत के हिसाब से ब्लड टेस्ट भी। व्यायाम, मेडिटेशन या योगा करें। तंबाकू और एल्कोहल का सेवन ना करें।
रेगुलर चेकअप कराएं
हर साल दिल की धडक़न, हृदय, फेफड़े और पेट की स्थिति, आंखों एवं दांतों आदि का चेकअप करवाएं। डॉक्टरी सलाह से ब्लड व यूरिन टेस्ट भी कराएं।
बीएमआई रखें सही
३० से अधिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई)होना मोटापे का संकेत है, जो आर्थराइटिस, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी बीमारियों का सबब बन सकता है। २० से कम बीएमआई यानी ‘साइज जीरो’ का अर्थ है कि आप अंडरवेट या कमजोर हैं। यह महिलाओं में मॉडलिंग के लिए भले ही फैशन में हो, लेकिन माहवारी में अनियमितता, प्रेग्नेंसी में समस्या और कमजोर हड्डियों काकारण बन सकता है।
लाफ्टर थैरेपी
रोज १०-२० मिनट डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। तनाव से बचने के लिए चुटकुले पढ़ें, कार्टून फिल्में या कॉमेडी शो देखें और मौका मिलने पर ठहाके लगाकर हंसें।
दिल रखें फिट
पुरुषों में ३० की उम्र आते-आते हृदय रोगों की आशंका बढ़ जाती है। महिलाएं रजोनिवृत्ति (मेनोपोज) तक हार्मोंस के कारण इससे सुरक्षित रहती हैं। इसके बाद यह महिलाओं और पुरुषों दोनों को समान रूप से अपना शिकार बना सकते हैं। हृदय रोगों से बचने के लिए तली और भुनी हुई चीजों से परहेज करें। किसी भी प्रकार का तनाव लेने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं, अपने मित्र या किसी खास से बातें शेयर करें।
Updated on:
11 Jun 2023, 6:05 PM IST
Published on:
11 Jun 2023, 5:58 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.