2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Oat Milk Benefits: आेट मिल्क से सेहत काे है क्या फायदा, जाने यहां

Oat Milk Benefits: जब हम लैक्टोज फ्री दूध की बात करते हैं तो, हमें नारियल, बादाम, चावल, साेया, क्विनोआ, ऊंट और हिरण का दूध याद आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है इनके अलावा भी एक चीज का दूध बनता है, जो लैक्टोज फ्री ( Lactose Free ) होने साथ काफी सेहतमंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 2 Jan 2020, 6:22 PM IST

Oat Milk is Good or bad for you, know here

Oat Milk Benefits: आेट मिल्क से सेहत काे है क्या फायदा, जाने यहां

oat milk benefits In Hindi: जब हम लैक्टोज फ्री दूध की बात करते हैं तो, हमें नारियल, बादाम, चावल, साेया, क्विनोआ, ऊंट और हिरण का दूध याद आता है। लेकिन क्या आपको मालूम है इनके अलावा भी एक चीज का दूध बनता है, जो लैक्टोज फ्री ( Lactose Free ) होने साथ काफी सेहतमंद भी होता है। वो ओट्स का दूध, जी हां oat milk भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, खासकर ये उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें गाय, भैंस, बकरी के दूध में पाए जाने वाले लैक्टोज से एलर्जी होती है। आइए जानते हैं कि oat milk क्या होता है, ये कैसे बनाया जाता है और इसके फायदे क्या हैं

ओट मिल्क क्या है? ( what is oat milk )
ओट मिल्क यानि जई का दूध ओट्स के पोधों से प्राप्त किया जाता है। यह एक पादप-आधारित दूध है, जो लैक्टोज फ्री दूध के तौर पर उपयोग किया जा सकता है।

कैसे बनाएं ओट मिल्क ( How to make oat milk )
घर मेें ओट मिल्क बनाने के लिए जई फूलने तक को पानी में भिगो कर रख दें। बाद में उसे ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण को सूती कपड़े से छानकर दूध और ओट को अलग कर लें। इस दूध को आमतौर पर कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन डी जैसे अतिरिक्त पोषक तत्वों के साथ फोर्टिफाइड किया जाता है, क्योंकि यह " दूध "स्वाभाविक रूप से जई के समान पोषण मूल्य नहीं रखता है।"

क्या ओट मिल्क आपके लिए अच्छा है? ( Oat milk Benefits )
एक कप ओट मिल्क में लगभग 650kJ, कुल वसा का 5 ग्राम, 1 ग्राम संतृप्त वसा, 3ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन होता है। ओट मिल्क लैक्टोज एलर्जी ( Lactose intolerance ) से ग्रसित व्यक्ति के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इसमें स्वाभाविक रूप से डेयरी, लैक्टोज, सोया और नट्स शामिल नहीं हैं। हालांकि अन्य दूध की तुलना में ओट मिल्क से कम पोषण ही मिल पाता है। इसमें में कम मात्रा में ग्लूटेन होता है इसलिए यह कोवेलियक्स के लिए उपयुक्त नहीं है।

ओट दूध निश्चित रूप से शाकाहारी, लैक्टोज एलर्जी से ग्रस्त व्यक्तियों या डेयरी नहीं खाने वाले लोगों के लिए एक स्वस्थ विकल्प है, लेकिन अगर आप गाय के दूध से जई के दूध पर स्विच कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप उन ब्रांडों की तलाश करें जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। जैसे कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी 12।

ओट मिल्क का स्वाद कैसा होता है? ( Oat milk Taste )
आप सोचते हैं कि ओट मिल्क का स्वाद गाय या सोया दूध की तरह टेस्टी होगा तो आप गलत है क्योंकि इसका स्वाद इतना अच्छा नहीं होता, बल्कि इसके स्वाद में फीकापन ज्यादा होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।