18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omega 3 For Heart: दिल के राेगाें का खतरा कम करती है ओमेगा-3 की खुराक

Omega 3 For Heart: एक नए विश्लेषण के अनुसार, ओमेगा -3 की खुराक लेने वाले लोगों को दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग ( Cardiovascular Disease ) का खतरा कम होता है
less than 1 minute read
Google source verification
Omega 3 For Heart: दिल के राेगाें का खतरा कम करती है ओमेगा-3 की खुराक

Omega 3 For Heart: दिल के राेगाें का खतरा कम करती है ओमेगा-3 की खुराक

Omega 3 For Heart: एक नए विश्लेषण के अनुसार, ओमेगा -3 की खुराक लेने वाले लोगों को दिल के दौरे और अन्य हृदय रोग ( Cardiovascular Disease ) का खतरा कम होता है। हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ व ब्रिघम एंड वीमेंस हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन नामक एक नया विश्लेषण किया है, जिसमें हाल ही में बड़े पैमाने पर संपन्न तीन परीक्षणों को शामिल किया गया।इसमें ओमेगा -3 ( Omega 3 Fish Oil Supplements ) पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा परीक्षण भी शामिल था।

परिणामाें में देखा गया कि प्लेसबाे की खुराक लेने वाले लाेगाें की तुलना में ओमेगा -3 फिस आॅयल ( Marine Omega-3 Supplementation ) की खुराक लेने वाले लाेगाें में स्ट्रोक को छोड़कर अधिकांश सीवीडी के जाेखिम का खतरा कम था।इसमें हार्ट अटैक कोरोनरी हार्ट डिजिज ( Coronary heart disease ) का जोखिम भी शामिल था, जिसमें 8% की कमी देखी गर्इ।

विशेषज्ञाें के अनुसार परीणामाें के आधार कहा जा सकता है कि राेज आेमेगा -3 फिस आॅयल ( Omega 3 Fish Oil ) की 840 मिलीग्राम की खुराक लेने से सीवीडी जोखिम के खतरे काे कम किया जा सकता है।

हार्वर्ड चैन स्कूल के पोषण विभाग में पोस्टडॉक्टरल फेलो व शाेध के लेखक यांग हू ने कहा कि यह मेटा-विश्लेषण ओएचडी जाेखिम पर ओमेगा -3 के प्रभावों के बारे में सबसे विश्वसनिय साक्ष्य प्रदान करता है। ओमेगा -3 सम्लीमेंट ( Omega-3 Supplement ) की दैनिक खुराक सीवीडी जाेखिमाें काे करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।