
कहीं आप तो उबले आलू फ्रिज में नहीं रखते, हो सकते हैं नुकसान
उबले हुए आलू को उसी दिन काम में लेना फायदेमंद रहता है। रिसर्च बताते हैं कि उबले आलू को फ्रीज में रखने से आलू में जो स्टार्च होता है,वो शुगर में बदल जाता है। यदि हम इस आलू को बाद में फ्राई कर लेते हैं तो यही आलू अमीनो एसिड में बदल जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आलू को फ्रिज में रखने की आदत को बदलना ही हितकर है।
कच्चा आलू भी न रखें
सिर्फ उबला ही नहीं, बल्कि कच्चा आलू भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे आलू सड़ सकता है। फ्रिज में आलू रखने के बाद उसमें मौजूद शुगर आलू में मौजूद एमिनो एसिड ऐस्परैगिन के साथ मिलकर ऐक्राईलामाइड रसायन बनाता है। इसी रसायन का इस्तेमाल पेपर और प्लास्टिक बनाने में किया जाता है। इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
ऐसे रखें आलू
आप आलुओं को लम्बे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो सूरज की रोशनी से बचाएं। इन्हें एक के उपर एक न रखें। ऐसा करने से नीचे रखे गए आलू खराब हो जाते हैं। आलुओं को कम से कम 50 F (10 C) तापमान पर स्टोर करना सबसे सही माना जाता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
21 Nov 2023, 3:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.