29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोटापा बढ़ाता है खाने के बाद की गई ये गलती, कही आप भी तो नहीं करते ऐसा

भारतीय परंपरा में खाने के बाद मीठा खाने का चलन है। इसको पाचन से जोड़कर देखा जाता है। कुछ घरों में आज भी इसका पालन किया जाता है। लंच या डिनर के बाद गुलाब जामुन, रसगुल्ला या फिर आइक्रीम आदि खाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jyoti Kumar

•

Updated: 25 Jun 2023, 4:41 PM IST

dinner.jpg

भारतीय परंपरा में खाने के बाद मीठा खाने का चलन है। इसको पाचन से जोड़कर देखा जाता है। कुछ घरों में आज भी इसका पालन किया जाता है। लंच या डिनर के बाद गुलाब जामुन, रसगुल्ला या फिर आइक्रीम आदि खाते हैं।

लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो खाने के बाद मीठा खाने से पाचन तो अच्छा होता है लेकिन इसके दूसरे दुष्प्रभाव भी हैं। इसमें कैलोरी अधिक होती है और मोटापे का कारण बनता है।

अन्य परेशानी भी हो सकती: आइसक्रीम, गुलाब जामुन, हलवा, जलेबी आदि बहुत मीठे होते हैं। इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। कैलोरी भी अधिक होती है। डाइट के बाद इन्हें लेने से एसिडिटी और मोटापा बढ़ सकता है। ज्यादा मात्रा में चीनी डाइट में लेने से आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन पैदा हो सकता है, जिससे गैस, पेट फूलना और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

गुड़ या प्राकृतिक मीठा लें
सीनियर फिजिशियन, डॉ. सुनील वर्मा के अनुसार, खाने के बाद मीठा खाने से शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन भी बढ़ता है जिसे हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं। अगर आपको मीठे की तलब हो रही है तो नेचुरल स्वीटनर्स जैसे कि खजूर, कोई मौसमी फल या उसका जूस या फिर गुड़ को विकल्प के रूप में ले सकते हैं। इनसे शरीर को लाभ भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।