हरी मिर्च खाने के फायदे
हरी मिर्च में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी त्वचा और बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हरी मिर्च का सेवन करने से त्वचा और बालों में चमक आ जाती है। विटामिन-सी के अलावा हरी मिर्च में विटामिन-ई, विटामिन-डी , विटामिन-बी और आयरन भी पाए जाते हैं। हरी मिर्च का सेवन करने से हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है। त्वचा में बनने वाला मेलेनिन, जो रंग को डार्क करते हैं, वह भी हरी मिर्च के सेवन से कम बनता है। इसके सेवन से त्वचा निखरी हुई नजर आती है। हरी मिर्च खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसलिए होने वाली दुल्हन अगर अपना वजन हैं, तो हरी मिर्च इसमें भी फायदेमंद हो सकता है। खाने को पचाने और पेट को साफ करने में भी हरी मिर्च काफी मददगार होती है।