29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fitness Tips: मनचाही बॉडी बनाने के लिए सोयाबीन को जरूर करें डाइट में शामिल, जानें सेवन का सही तरीका

Fitness Tips: बॉडी बनाने के लिए सोयाबीन एक शानदार उपाय है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 13 Sep 2021, 11:26 PM IST

fitness tips

Fitness Tips: दुबले—पतले लोग बॉडी बनाने के लिए क्या—क्या उपाय नहीं करते, इसके बावजूद किसी किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में एक ऐसा उपाय है जो कारगर साबित हो सकता है। क्योंकि सोयाबीन प्रोटीन का बहुत ही शानदार स्रोत है। प्रोटीन के अलावा इसमें खनिज, विटामिन बी काम्प्लेक्स और विटामिन ए आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं सोयाबीन खाने से होने वाले फायदों के बारे में...

दिल के रोग में लाभ
सोयाबीन में कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण होते हैं जिससे दिल की बीमारियों की खतरा कम होता है और वह स्वस्थ रहता है।

Read More: सेहत के लिए बेहद जरुरी है मैगनीशियम, भोजन में किन चीजों को भी करें शामिल

भरपूर प्रोटीन
सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए बॉडी बनाने वालों के लिए इसका सेवन जरूरी हैं।

भरपूर कैल्शियम और आयरन
सोयाबीन में कैल्शियम और आयरन भी भरपूर होते हैं जो शरीर के विकास में काफी सहायक होते हैं। यह त्वचा, नाख़ून और बालों के लिए फायदेमंद है।

Read More: जानें टीनएजर्स में कुपोषण की समस्या से जुडी जानकारी, देखें वीडियो

सस्ता उपाय है सोयाबीन
सोयाबीन एक सस्ता उपाय है जो हर किसी के बजट में फिट होता है। इसके अलावा इसे बड़ी आसानी से खरीदा जा सकता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।