30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Olive Oil Benefits: इस तेल में बना भोजन स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि वजन भी रखेगा नियंत्रित

Olive Oil Benefits: आपको बता दें कि रिफाइंड जैतून का तेल, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल से अच्छा नहीं होता है, हालांकि इसका उपयोग उच्च तापमान पर खाना पकाने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों तेलों में 73 प्रतिशत मोनोअनसैचुरेटेड फैट और 14 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 23 Sep 2021, 1:24 PM IST

olive_oil.jpg

,,,,

नई दिल्ली। Olive Oil Benefits: लोग अक्सर वजन कम करने के चक्कर में तेल मसाले वाली चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेते हैं और बेमन से बेस्वाद भोजन खाने लगते हैं। लेकिन लोग अक्सर यह गलती कर बैठते हैं कि वह खाने वाली तेल की मात्रा को कम कर देते हैं, परंतु यह ध्यान नहीं देते कि भोजन बनाने में कौन सा तेल इस्तेमाल किया जा रहा है। भोजन बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल का भी अपना अलग महत्व होता है।

तेल सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट्स दोनों से मिलकर बना होता है। हालांकि आपको अपना मोटापा घटाने के लिए तेल युक्त भोज्य पदार्थों से दूरी रखनी चाहिए परंतु सभी प्रकार के फैट हमारे लिए बुरे नहीं होते। अगर ऐसा हो कि आप अपनी मनपसंद चीज़ें खा भी पाएं और आपका वजन भी नियंत्रित रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि सही तेल युक्त भोजन के सेवन से भी आप वजन कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

जी हां, ऐसा जैतून के तेल के इस्तेमाल से संभव है। वर्षों से मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई अन्य औषधीय गुणों से भरपूर जैतून के तेल का उपयोग किया जा रहा है। पहले ऑलिव ऑयल या जैतून के तेल का इस्तेमाल केवल खाने के लिए किया जाता था परंतु इसके फायदे जानने के बाद वर्तमान में त्वचा, बालों और अन्य चीजों के लिए भी इसका उपयोग बढ़ गया है।

आजकल फिटनेस के प्रति अधिक जागरूकता के कारण ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल काफी किया जा रहा है। और अगर आप खाने की शौकीन हैं, तो आपको तो जैतून का तेल जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ना केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ेगा बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प है।

एक अध्ययन के अनुसार, मेडिटेरेनियन डाइट में जैतून के तेल का सेवन करने वाले लोगों का अवलोकन किया गया, तो उनके वजन में कमी होती देखी गई और साथ ही रक्त में एंटीऑक्सीडेंट की बढ़ोतरी भी पाई गई। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल हमारे स्वास्थ्य और वजन कम करने के लिए सबसे बेहतर तेलों में से एक है और इसमें खाना पकाना सेहतमंद होगा।

इसलिए अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन को कम करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं, तो व्यायाम के साथ-साथ ऑलिव ऑयल में पका खाना ना केवल स्वादिष्ट होगा बल्कि आपके वजन और सेहत दोनों का ख्याल रखेगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।