World food day - बच्चों को जहां कॉर्नफ्लेक्स के रंग-बिरंगे आकर्षक डिब्बे लुभा रहे हैं, वहीं मम्मियों को इनका 'ईजी टू कुक' गुण खूब भा रहा है। इनकी वजह से बच्चों की टिफिन तैयार करने में मॉम्मियों की सहूलियत और भी बढ़ जाती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सेहत की दृष्टि से कॉर्नफ्लेक्स की ज्यादा मात्रा बच्चों को देना नुकसादायक होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चों को एक बार में 30ग्राम से अधिक कॉर्नफ्लेक्स नहीं देना चाहिए। ज्यादातर लोग, विशेषकर बच्चे कॉर्नफ्लेक्स को ज्यादा मात्रा लेते हैं। इन्हें स्नैक्स की तरह खाते हैं। कई माताएं तो अपने बच्चों को टिफिन में भी ये फ्लेवर्ड सीरीयल्स ज्यादा मात्रा में रख देती हैं।