वहीं, ये ग्रामीण मतदाता शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के मोहगांव के हैं, मतदान को लेकर उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां ग्रामीण वोटर्स नर्मदा नदी को पैदल पार कर सलैया मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस गांव में लगभग 300 मतदाता हैं, मतदान के लिए ग्रामीणों को वन ग्राम सलैया जाना पड़ता है।