scriptइन तरीकों से जानिए क्या आप टिपिकल इंसान हैं ? | are you a typical person? | Patrika News

इन तरीकों से जानिए क्या आप टिपिकल इंसान हैं ?

locationजयपुरPublished: Jan 19, 2020 07:59:06 pm

नीचे दिए सवालों का जवाब दीजिए और परखिए कि कहीं आप भी लोगों के लिए ‘टिपिकल’ तो नहीं हो?

इन तरीकों से जानिए क्या आप टिपिकल इंसान हैं ?

are you a typical person?

अक्सर लोग दूसरों की कटु-प्रशंसा के लिए ‘टिपिकल’ शब्द का प्रयोग करते हैं। यह शब्द आपकी सोच और विचारों से जुड़ा है। नीचे दिए सवालों का जवाब दीजिए और परखिए कि कहीं आप भी लोगों के लिए ‘टिपिकल’ तो नहीं हो?

1. क्या आलोचना करना या हर काम में सिर्फ अपनी हांकना आपकी आदत है ?
(अ) हां, अपने बारे में यह सुना है
(ब) नहीं, बिल्कुल नहीं
(स) कभी ध्यान नहीं दिया

2. कोई जब आपसे कहे कि,’पहले मेरी सुन तो’ लो तो आप झल्ला जाते हैं
(अ) हां, अक्सर होता है
(ब) नहीं, मैं चुप हो जाता/जाती हूं
(स) कभी-कभी

3. आपको लगता है कि मेरी सोच हमेशा सही होती है, मैं क्यों अपनी सोच बदलूं?
(अ) हां, ऐसा लगता है
(ब) नहीं, मुझे सच सुनना पसंद है
(स) मैंने कभी यह परख नहीं की

4. आप जब दूसरों से बात करते हैं या उनकी सुनते हैं तो मन में कोई पूर्वाग्रह होता है?
(अ) हां, अक्सर
(ब) नहीं
(स) कभी-कभी ऐसा हो जाता है

5. हमेशा सही मूल्यांकन की बजाय दूसरों को दोष देते हैं?
(अ) हां, हताशावश ऐसा होता है
(ब) नहीं, मैंं जिम्मेदारी लेता हूंं
(स) हमेशा नहीं, पर कभी-कभी

6. आपको लगता है कि आप सबसे अलग हैं?
(अ) हां, मुझे लगता है
(ब) नहीं, सहजता ज्यादा अच्छी बात है
(स) इस बारे में सोचा नहींं

7. किसी भी काम में अपनी गलती नहीं मानते?
(अ) हां, कई मामलों में ऐसा लगता है
(ब) नहीं, ऐसा नहीं है
(स) पता नहीं

आपका स्कोर –
1. यदि आपने 5 (ए) अर्जित किए हैं तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि आप टिपिकल, उलझे और विषम प्रवृत्ति के इंसान हैं जिनसे लोग दूर भागते हैं। यदि ऐसा है तो आज और अभी से अपनी सोच बदलिए और (ए) की बजाय (बी) वालों जैसी सोच बनाइए।

2. यदि आपने 5 (बी) अर्जित किए हैं तो आप खुले दिल और दिमाग वाले एक सहज इंसान है। लोग आपकी ओर खिंचे आते हैं और आपको विचारों के लिए सम्मान देते हैं। लेकिन यदि आपके अंक कम है तो आपको अपनी आदतें बदलने की जरूरत है।

3. आपने 5 (सी) अर्जित किए हैंं तो आप उलझन में हैं और आपने कभी अपने विचारों को जांचा-परखा नहीं। आपको एक राह पकडऩी होगी और वह निश्चित रूप से वह सुलझी सोच की तरफ जाने वाली राह होनी चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो