डॉक्टर सुशील आज़ाद, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, अमृता अस्पताल, कहते हैं, "जन्म के बाद दिल की बीमारी का पता चलने पर इलाज का समय दिल की समस्या की गंभीरता पर निर्भर करता है। गंभीर समस्याओं का इलाज जन्म के समय ही करना पड़ता है, जबकि कुछ कम गंभीर समस्याओं का इलाज कुछ महीनों या सालों बाद भी किया जा सकता है।"