30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: हेपेटाइटिस में आजमा सकते हैं ये घरेलु नुस्खे, घी से भी करना होगा परहेज

Health News: हेपेटाइटिस को पीलिया की दूसरी स्टेज माना जाता है। इसे गंभीरता से न लेने पर व्यक्ति को किडनी संबंधी रोग, सिरोसिस ऑफ लिवर या जलोदर (पेट में पानी) भी हो सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 17 Aug 2021, 10:57 PM IST

health news

Health News: हेपेटाइटिस को पीलिया की दूसरी स्टेज माना जाता है। इसे गंभीरता से न लेने पर व्यक्ति को किडनी संबंधी रोग, सिरोसिस ऑफ लिवर या जलोदर (पेट में पानी) भी हो सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ देसी उपायों के बारे में-

आयुर्वेदिक चूर्ण: पुनर्नवा जड़, मकोय, बड़ा गोखरू, रोहड़े की छाल, कालमेघ पंचांग व चिरायता को 50-50 ग्राम लें व इसमें 25 ग्राम कुटकी मिलाकर चूर्ण बना लें। इसे एक-दो चम्मच आठ घंटे के अंतराल पर दो बार सामान्य पानी से लें। छोटे बच्चों को आधा चम्मच दें। ऎसा एक माह तक करें। लाभ मिलेगा।

Read More: दमा और गठिया सहित अनेक बीमारियों में फायदेमंद है अदरक, ऐसे करें सेवन

नारियल पानी और जूस: दिन में 2-3 बार नारियल पानी, लौकी, सेब व गन्ने का रस लेने से लिवर की सूजन ठीक होती है।

एलोवेरा जूस: 200 मिलिलीटर जूस दिन में 2-3 बार लें।

ध्यान रहे
इस रोग में दवाओं के साथ परहेज करना बेहद जरूरी है ऎसा न करने पर दवाएं असरहीन हो जाती हैं व रोग ठीक नहीं होता।
परहेज: उड़द, हींग, सरसों का तेल, घी, तेज मिर्च-मसाले, खट्टे पदार्थ, जंक फूड व नशीले पदार्थो का सेवन न करें।

Read More: सेहतमंद बने रहने के लिए पिएं घर का बना सूप, पौष्टिकता से होता है भरपूर

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल