20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Health / Disease and Conditions / Health Tips: बहुत से रोगों का रामबाण इलाज है अदरक, ऐसे करें सेवन

Health Tips: बहुत से रोगों का रामबाण इलाज है अदरक, ऐसे करें सेवन

Health Tips: डायबिटीज के रोगियों के साथ एक बड़ा खतरा आंखों की रोशनी जाने का भी होता है। ऐसे रोगी मोतियाबिंद के शिकार हो सकते हैं व धीरे-धीरे भी उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 9 Sep 2021, 11:16 PM IST

health tips

Health Tips: डायबिटीज के रोगियों के साथ एक बड़ा खतरा आंखों की रोशनी जाने का भी होता है। ऐसे रोगी मोतियाबिंद के शिकार हो सकते हैं व धीरे-धीरे भी उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है।

घटता है शुगर का स्तर

डायबिटीज में सबसे बड़ी परेशानी ये होती है कि कोशिकाएं खाना पचने के बाद शरीर में बनने वाली शुगर को अवशोषित नहीं कर पाती। इससे शरीर में इंसुलिन की कमी होती है। सिडनी यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया है कि अदरक शरीर में शुगर को अवशोषित करने में मदद करती है। यह शोध चूहों पर कामयाब रहा है। यदि इंसानों पर शोध सफल रहा तो डायबिटीज के इलाज में यह एक क्रांतिकारी कदम होगा।

Read More: ज्यादा केमिकल वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, बन सकते हैं दाग

मोतियाबिंद से बचाव

डायबिटीज के रोगियों के साथ एक बड़ा खतरा आंखों की रोशनी जाने का भी होता है। ऐसे रोगी मोतियाबिंद के शिकार हो सकते हैं व धीरे-धीरे भी उनकी आंखों की रोशनी जा सकती है। लेकिन डायबिटीज व अदरक पर हुए शोध के मुताबिक अदरक के अर्क का सेवन न सिर्फ मोतियाबिंद रोकता है बल्कि इससे पीडि़त मरीजों में इस रोग को बढऩे नहीं देता।

Read More: शरीर का तेजी से वजन घटाने के लिए रेगुलर वॉकिंग और जॉगिंग बेहद जरुरी

पाचन दुरुस्त करता है

टाइप-2 डायबिटीज में पेंक्रियाज शरीर की जरूरत के मुताबिक इंसुलिन नहीं बना पाता। इंसुलिन बनाने के अलावा पेंक्रियाज का पाचन में भी अहम रोल होता है। अदरक न सिर्फ डायबिटीज को काबू में रखता है बल्कि पाचन संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है।

Read More: झाइयां मिटाने और चेहरे की रंगत पाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।