6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होम्योपैथिक दवाइयों से किया जा सकता है फूड पॉइजनिंग का इलाज

होम्योपैथी चिकित्सा में फूड पॉइजनिंग का इलाज संभव है आइये जानते हैं इसके बारे में ।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Dec 27, 2018

homeopathic-medicines-can-be-used-to-treat-food-poisoning

होम्योपैथी चिकित्सा में फूड पॉइजनिंग का इलाज संभव है आइये जानते हैं इसके बारे में ।

अक्सर मौसमी बदलाव और गलत खानपान की वजह से फूड पॉइजनिंग, उल्टी व दस्त की शिकायत हो जाती है। फूड पॉइजनिंग का अगर सही समय पर उचित इलाज न किया जाए तो ये समस्या ज्यादा घातक हो सकती है। होम्योपैथी चिकित्सा में फूड पॉइजनिंग का इलाज संभव है आइये जानते हैं इसके बारे में ।

इलाज : उल्टी-दस्त होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है ऐसे में आर्सेनिक एलबम दी जाती है। अधिक प्यास लगना, उल्टी-दस्त होना, शरीर व माथा ठंडा पड़ना जैसे लक्षणों में वेरेट्रम एलबम दवा मरीज को देने चाहिए। पूरा शरीर ठंडा पड़ने के बाद भी अगर रोगी कुछ ओढ़ना ना चाहता हो और उसे सांस लेने में दिक्कत हो तो उसे कैंफर मदर टिंचर बताशे या चीनी के साथ दिया जाता है। दूषित फल खाने से पेट में ऐंठन व दर्द हो तो नक्सवोमिका देते हैं।

विशेषज्ञ की राय -
जितना संभव हो सके बाहर के खाने से बचना चाहिए। शरीर को पानी की बहुत जरूरत होती है इसलिए खूब पानी पीएं। ज्यादा तला-भुना या मसालेदार भोजन ना करें। बाजार में बिकने वाले जूस पीने की बजाय फल खाएं या घर में जूस बनाकर पीएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल