30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुुनिया के कई संस्थान कोरोना वायरस के लिए टीका बनाने में जुटे

कोरोना वायरस के लिए कोई टीका तैयार होने में लगभग 18 महीने तक का समय लग सकता है।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Apr 14, 2020

दुुनिया के कई संस्थान कोरोना वायरस के लिए टीका बनाने में जुटे

Many institutes are involved in making vaccines for corona virus

कोरोना वायरस के लिए कोई कारगर दवा या टीका तैयार करने में अभी दुनिया की सौ से ज्यादा कंपनियां, यूनिवर्सिटी और शोध संस्थान इस काम में जुटे हुए हैं। हालांकि इसके बावजूद ये कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के लिए कोई टीका तैयार होने में लगभग 18 महीने तक का समय लग सकता है। वहीं कुछ विदेशी कंपनियों ने दावा किया है कि वे सिंतबर तक दवा बनाने में कामयाब हो जाएंगे। चीन में 1 जनवरी को अधिकारिक तौर पर कोविड-19 की घोषणा करने के बाद 10 जनवरी को ही इसके जीनोम की संरचना को वैज्ञानिकों ने डिकोड कर लिया। इसे टीका तैयार करने का पहला चरण कहा जाता है।

मार्च के पहले सप्ताह में ही अमरीका के मैसाच्युसेट्स की फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने पहली बार कोरोना टीके का इंसानी परीक्षण शुरू किया। वहीं बिल गेट्स से आर्थिक सहायता प्राप्त कंपनी इनोवियो फार्मास्यूटिकल्स ने भी मानव परीक्षण के लिए एफडीए की अनुमति ले ली है। चीनी कंपनी सिनोवैक भी इस दौड़ में शामिल है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल