30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Migraine treatment : माइग्रेन की है दिक्कत तो भूलकर भी ना करें ये काम , ऐसे करें बचाव

Migraine treatment and home remedy : माइग्रेन, सिरदर्द का एक प्रकार है, यह सामान्य सिरदर्द से काफी अलग होता है। इसे अर्ध-कपाल दर्द या सिर में एक तरफ होने वाला दर्द भी कहा जाता है। माइग्रेन अवेयरनेस वीक (५-१४ सितंबर) में जानिए इसे कैसे पहचानें और कैसे करें बचाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 14 Aug 2023, 6:09 PM IST

migraine-home-remedy.jpg

migraine home remedy

Migraine treatment and home remedy : माइग्रेन, सिरदर्द का एक प्रकार है, यह सामान्य सिरदर्द से काफी अलग होता है। इसे अर्ध-कपाल दर्द या सिर में एक तरफ होने वाला दर्द भी कहा जाता है। माइग्रेन अवेयरनेस वीक (५-१४ सितंबर) में जानिए इसे कैसे पहचानें और कैसे करें बचाव।

Migraine symptoms माइग्रेन के लक्षण

माइग्रेन के लिए लक्षण हर किसी में एक जैसे हों, यह जरूरी नहीं है। सामान्य तौर पर इसमें सिर में एक तरफ दर्द होता है, लेकिन किसी को इसके साथ उल्टी आना, तेज लाइट और आवाज पसंद न आना, धुंधलापन, हाथ-पैरों में कमजोरी, चक्कर आने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। साथ ही जरूरी नहीं कि यह दर्द नियमित हो, यह सप्ताह में एक बार, रात में या विशेष परिस्थितियों में भी हो सकता है।

यह भी पढ़े-अगर कम उम्र में हो रहे हैं बाल सफेद तो ये वजह हो सकती है, करें ये उपाय

Due to migraine माइग्रेन के कारण

इसके सटीक साइंटिफिक कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, कुछ इसे जेनेटिक तो कुछ न्यूरोलॉजिकल मानते हैं। माइग्रेन शुरू होने से पहले एक ऑरा का लक्षण पैदा होता है। इसमें असामान्य विजन, काले बिंदु, लहरदार रेखाएं और आंखों के आगे गोला आदि दिखते हैं।

Migraine cases in women महिलाओं में माइग्रेन के मामले

माइग्रेन के मामले महिलाओं में ज्यादा देखने में आते हैं। ये 40 साल तक देखने में आते हैं, इसके बाद की उम्र में कम होते हैं।

यह भी पढ़े-छिपकलियों से बचाव के उपाय: इन प्राकृतिक उपायों से दुबारा घर में नहीं आएंगी छिपकलियां

How to avoid migraine माइग्रेन से ऐसे करें बचाव

लंबे समय तक भूखे न रहें। नींद पूरी लें। मानसिक तनाव न लें। चाय-कॉफी और चॉकलेट का सेवन कम से कम करें। ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से बचें। हाइड्रेट रहें, शरीर में पानी की कमी न होने दें। योग-व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
- डॉ. सुधीर गांगेय, फिजिशियन, भिलाई

यह भी पढ़े-अश्वगंधा पाउडर खाने से मिलते है ये 6 जबरदस्त फायदे

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल