28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशभर में किए गए 10 लाख से अधिक कोरोना परीक्षण

देश में कम से कम 310 सरकारी प्रयोगशालाएं और 111 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जो कोरोनोवायरस बीमारी के लिए परीक्षण करती हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

May 03, 2020

देशभर में किए गए 10 लाख से अधिक कोरोना परीक्षण

More than 1 million corona tests conducted across the country

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने रविवार को कहा कि उसने अब तक दस लाख से अधिक कोरोनवायरस आरटी-पीसीआर परीक्षण किए हैं। एक प्रेस बयान में इस शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय ने कहा, "3 मई को सुबह 9 बजे तक कुल 10,46,450 नमूनों का परीक्षण किया गया है।"

आईसीएमआर ने कहा, देश में कम से कम 310 सरकारी प्रयोगशालाएं और 111 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जो कोरोनोवायरस बीमारी के लिए परीक्षण करती हैं।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा कि कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या 39,980 दर्ज की गई है। सक्रिय मामले 28,046 हैं और अब तक ठीक हुए रोगियों की संख्या 10,632 है। इस घातक वायरस से अब तक 1,301 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमारे आंकड़ों को आईसीएमआर के साथ मिलाया जा रहा है। वहीं मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि 124 मामलों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के लिए राज्यों को कहा गया है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल