30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health News: नवजात की सेहत के लिए फायदेमंद है मूंगफली, ऐसे करें इस्तेमाल

Health News: नवजात शिशु को प्रारंभिक अवस्था के दौरान मूंगफली से बने उत्पाद खिलाने से बच्चे के विकास या उसके पोषण पर कोई खराब असर नहीं होता। एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 21 Jul 2021, 11:17 PM IST

beauty tips

Health News: नवजात शिशु को प्रारंभिक अवस्था के दौरान मूंगफली से बने उत्पाद खिलाने से बच्चे के विकास या उसके पोषण पर कोई खराब असर नहीं होता। एक शोध में इसकी पुष्टि हुई है।

मुख्य शोधार्थी लंदन के किंग्स कॉलेज मैरी फीने का कहना है कि निष्कर्षों से यह बात साबित होती है कि मूंगफली खाने से स्तनपान की अवधि पर कोई असर नहीं होता। हां, अगर नवजात को छह माह की उम्र से पहले टोस खाद्य पदार्थ खिलाया जाए तो जरूर उसकी स्तनपान की अवधि पर असर पड़ सकता है।

Read More: भारत की वार्म वैक्सीन कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी

यह शोध एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी ऑनलाइन पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्सस डिजिजेज (एनआईएआईडी) के मार्शेल प्लॉट का कहना है कि इस शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि बच्चों को शुरुआत में ही मूंगफली युक्त खाद्य पदार्थ दिया जा सकता है, ताकि उनमें मूंगफली के प्रति एलर्जी पैदा न हो।इससे पहले के एक शोध में पता चला था कि अगर बच्चों को शुरुआत में मूंगफली वाले खाद्य पदार्थ खिलाएं जाएं तो उनमें आगे चलकर एलर्जी का खतरा 81 फीसदी कम हो जाता है।

Read More: अब देश में बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन, क्लीनिकल ट्रायल लगभग पूरे

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल