2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लार नली में भी बन सकती है पथरी, जानें इसके बारे में

लार ग्रंथियों की नलियां जो मुंह में जाकर खुलती हैं उनमें भी पथरी हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Mar 04, 2019

stone-can-also-be-formed-in-the-salivary-tube

लार ग्रंथियों की नलियां जो मुंह में जाकर खुलती हैं उनमें भी पथरी हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में।

शरीर में किडनी व गॉलब्लेडर में पथरी बनने के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन लार ग्रंथियों की नलियां जो मुंह में जाकर खुलती हैं उनमें भी पथरी हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में।

प्रभाव : कान के नीचे चेहरे पर पेरोटिड ग्रंथि व निचले जबड़े के नीचे दोनों तरफ सबमेंडीबुलर लार ग्रंथियां होती हैं। कई बार लार व इसके स्राव पर कैल्शियम फॉस्फेट व अन्य पदार्थ जमा हो जाते हैं जिससे स्टोन की रचना होने लगती है और लार के प्रवाह में रुकावट आती है।

लक्षण : पथरी बनने पर लार ग्रंथि में रुकावट से सूजन आ जाती है जो जबड़े या कान के नीचे देखी जा सकती है। भोजन करने के दौरान यह बढ़ जाती है व दर्द होता है। इसमें संक्रमण की आशंका भी रहती है।

कारण : ज्यादातर मामलों में कोई स्पष्ट कारण नहीं होता। हालांकि शरीर में पानी की कमी एक वजह हो सकती है। पर्याप्त खाना नहीं खाने व भोजन को ठीक से न चबाने से भी लार कम बनने लगती है। कुछ दवाएं भी लार को प्रभावित करती हैं।

जांच व इलाज : एक्स-रे या सीटी स्कैन से इसकी वास्तविक स्थिति व आकार का पता लगाया जाता है। मुंह के अंदर लार नली में स्टोन होने पर बिना किसी बाहरी चीरे के पथरी को अंदर से निकाला जा सकता है। लेकिन लार ग्रंथि के अंदर गहराई में पथरी होने पर कई बार पूरी ग्रंथि को ही सर्जरी से निकालना जरूरी हो जाता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं व खाना चबाकर खाएं। गुटखे व शराब से दूरी बनाएं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल