रूपजी यादव, नारायण, प्रताप यादव ने बताया कि वितरिका ढहने से टेल तक पानी कब पहुंचेगा, यह चिंता किसानों को सताए जा रही है। सूचना पर विभाग के अधिशाषी अभियंता शंकरलाल राठौड़ ने मौका मुआयना कर नहर में पानी बंद कराया। माइनर से रोडावाला व मलापा गांव के खेत सिंचित होते हैं। राठौड़ ने बताया कि माइनर के क्षतिग्रस्त हिस्से की शीघ्र मरम्मत कर पानी टेल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।