9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर में सीएम राजे का एक और ऐलान, अब इन्हें भी मिलेगा इस योजना का लाभ

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
Vasundhara Raje

डूंगरपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू की गई आंगनबाड़ी केन्द्रों के कुपोषित एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल की तर्ज पर ही दूध देने की योजना का विधिवत उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने किया। जनसंवाद कार्यक्रम के लिए डूंगरपुर आईं CM Vasundhara Raje ने ऑडिटोरियम भवन में प्रतीकात्मक रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र के पांच बच्चों को अपने हाथ से दूध पिलाया।

इस दौरान जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि दूध वितरण योजना से आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे वंचित रह गए थे। इस पर पत्रिका ने समाचार प्रकाशित किया था। पत्रिका एवं जिला प्रशासन ने भामाशाहों से संपर्क कर राशि एकत्रित की। इसमें विभिन्न विभागों के कार्मिक भी सहयोग राशि दे रहे हैं। राजे ने इसकी सराहना करते हुए जल्द ही पूरे प्रदेश में नवाचार को लागू करने की बात कही।

इससे पूर्व राजे ने श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन किए। साथ ही महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद डूंगरपुर विधानसभा के प्रबुद्धजन, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तथा भाजपा पदाधिकारियों से जनसंवाद किया। मुख्यमंत्री ने यहां डूंगरपुर की स्वच्छता की तारीफ की। इसके बाद सीएम संतों से गुजराती में बोली, मैं आपका आशीर्वाद लेने आई हूं। मुझ पर पूरा आशीर्वाद रखना।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्पेशल प्लेन के जरिए दोवडा हवाई पट्टी पहुंची। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिये डूंगरपुर आना था, लेकिन अंत समय में कार के जरिये सीएम का काफिला शहर से गुजरा। सीएम उदय विलास पैलेस पहुंची। शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विभिन्न संगठन के लोग गेपसागर की पाल पर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। यहां कार्यकताओं को कार्ड जारी नहीं किए जाने से नाराजगी दिखी। वहीं हरिजन समाज की महिलाओं ने सफाई कर्मी भर्ती का विरोध किया।

सीएम ने यहां संतों से आशीर्वाद मांगा। सीएम बोलीं, हूं तमारो सबनो आशीर्वाद लेवा आवी हूं। म्हारे उपर पूरो आशीर्वाद राखजो।