
सडक़ किनारे खड़े लोगों पर जा गिरा कीचड़ पूर्व जिला प्रमुख भगवतीलाल रोत मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ कुआं गांव में कांग्रेस की सभा में जा रहे थे। भेमई गांव से गुजरते समय गाड़ी से सडक़ किनारे खड़े चार जनों पर कीचड़ उछला।

लोगों ने पीछाकर पूर्व जिला प्रमुख को घेरा लोगों ने बाइक से पीछाकर झोंसावा गांव के पास रोत की गाड़ी घेरकर रुकवा ली। आसपास के लोग भी जमा हो गए और हंगामा किया। रोत समर्थकों ने बीच बचाव का प्रयास किया पर लोग नहीं माने।

रोत बोले, चुनाव में बात माननी पड़ती है रोत ने माफी मांग ली लेकिन लोग नहीं माने और जमीन पर नाक रगड़वाई। रोत ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चुनाव का समय है। लोगों की बात माननी पड़ती है। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।