1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर में अचानक आए संभागभर के अधिकारी, फिर हुआ ये कि…

जिले में पहली बार दो सौ से अधिक तकनीकी अधिकारियों के दल ने वर्षा जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर धरातलीय प्रशिक्षण लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
photo

डूंगरपुर में अचानक आए संभागभर के अधिकारी, फिर हुआ ये कि...

कार्यशाला में जल ग्रहण और वन विभाग के अधीक्षण अभियंता के अधिकारियों का काफिला सोमवार सुबह जिले से सटे माथुगामड़ा खास पहुंचा। यहां उद्घाटन की सामान्य औपचारिकता के बाद तकनीकी विशेषज्ञ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वर्षा जल के बहाव को कम करने के लिए खाबडिय़ों का निर्माण, वर्षा जल के ठहराव आदि की तकनीकी जानकारी दी गई। फिल्ड प्रशिक्षण कंसलटेंट फॉर वाटर परियोजना जंगा रेड्डी एवं रिवर बेसिन ऑर्थोरिटी जयपुर के सहायक अभियंता संजय माथुर ने दिया। दक्ष प्रशिक्षकों को जलग्रहण के अतिरिक्त निदेशक बीएस पंवार ने मार्गदर्शन दिया। दोपहर बाद जलग्रहण एवं वन विभाग के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी अधिकारी, वन विभाग के सहायक वन संरक्षक, वनपाल आदि अधिकारियों ने खुली चर्चा में अधिकारियों से फिल्ड में आने वाली तकनीकी जानकारियों एवं समस्याओं को सांझा किया।

डूंगरपुर में हुए संभाग स्तरीय प्रशिक्षण के प्रभारी एवं जल ग्रहण बांसवाड़ा के अधीक्षण अभियंता दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि डूंगरपुर में हुए प्रशिक्षण में डूंगरपुर सहित बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर , राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ जिलों से अधिकारी आए हैं। उद्घाटन सत्र में स्वागत अधीक्षण अभियंता सुरेश वैष्णव एवं बलभद्रसिंह कटारा ने किया।

योग १२,२७४

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग