16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर : रणछोडऱाय की निकली पालकी

तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव

less than 1 minute read
Google source verification
Dungarpur : Religious ritual at Ranchod Rai

Dungarpur : Religious ritual at Ranchod Rai

फौज का बड़ला स्थित श्री रणछोड़ राय मंदिर के तीन दिवसीय गरूड़ देव मंगल प्रतिष्ठा एवं पंचकुण्डीय विष्णुयाग कर्म महोत्सव की धूम से वातावरण धर्ममय बना हुआ है। महोत्सव के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान हुए।

इसके बाद भगवान की पालकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा माणक चौक, सर्राफा बाजार, कानेरा पोल, धनलक्ष्मी मार्केट, पुराना अस्पताल, गेपसागर की पाल, कंसारा चौक, सोनिया चौक, माणक चौक होते हुए पुन: मंदिर पहुंची।

लाभार्थी परिवार शिखर का ध्वजदण्ड तथा कलश ऊंटगाड़ी में लेकर चल रहे थे। रात्रि में महाआरती हुई। शोभायात्रा में अभय कोठारी, प्रकाशचंद्र गांधी, सनत गांधी, जयप्रकाश, पंकज कोठारी, लोकेश गांधी, पदमेश गांधी, संजय शाह, केसरीमल मोदी, कन्हैयालाल जैन, जवाहरलाल जैन, राजेश गांधी, शशिकांत मोदी, गणेशलाल मोदी सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

image