राष्ट्रपति पारमेलिन के दौरे में व्यापार और निवेश के साथ विज्ञान और तकनीक पर भी जोर है। दोनों देश टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और वर्कफोर्स मोबिलिटी में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, स्विस राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधियों का एक डेलीगेशन भी भारत आया है। यह भारत की उनकी पहली राजकीय यात्रा है। हालांकि, वह फरवरी 2026 में AI Impact Summit में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आ चुके हैं। हालांकि अब 7 अक्टूबर को वह दूसरे 'India-EFTA Prosperity Summit' में शामिल होंगे।
भारत और स्विट्जरलैंड के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत को आगे बढ़ाने और आर्थिक सहयोग के नए अवसर तलाशने पर केंद्रित है।