6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर : तालाब में डूबने से बुझे दो चिराग

जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 9 May 2017, 10:15 PM IST

Dungarpur : Two Child died

Dungarpur : Two Child died

दोवड़ा थाना क्षेत्र के लीलवासा में दो एक बालक और एक किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। एक साथ दो बच्चों की मौत से गांव में कोहराम सा मच गया। इनमें से एक बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था, वहीं दूसरा गर्मी की छुट्टियां होने से ननिहाल आया था।

कराड़ा निवासी राहुल (11) पुत्र शंकर बुनकर व आंजना बांसवाड़ा निवासी आसिफ (15) पुत्र अय्यूब मोहम्मद दोनों मंगलवार को नहाने के लिए गड़ा महिलाया तालाब पर गए। वहां नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।

तालाब पर नहा रहे अन्य लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से बालकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आसपुर सीएचसी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किए।