18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गुरुजी आपो आशीर्वाद’

पूंजपुर ।बनकोड़ा में श्वेताम्बर जैन समाज के जिनालय में चार्तुमास मुनि सुमतिसागर आदि थाणा का विहार गुरुवार को पूंजपुर के लिए हुआ
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ajit Shekhawat

•

Nov 27, 2015

dungarpur photo

dungarpur photo

पूंजपुर ।बनकोड़ा में श्वेताम्बर जैन समाज के जिनालय में चार्तुमास मुनि सुमतिसागर आदि थाणा का विहार गुरुवार को पूंजपुर के लिए हुआ। भैरव घाटी पर संभवनाथ मूर्ति पूजक संघ की ओर से स्वागत कर गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

समाजजनों ने गुरुजी अमारो अन्र्तनाद .. अमने आपों आशीर्वाद के जयकारे से वातावरण धर्ममय बना दिया। संभवनाथ जिनालय में पूजा-अर्चना की गई। मंगल प्रवेश संभवनाथ उपाश्रय में मुनि सुमतिसागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया। जिनालय परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। श्री चन्द्रप्रभु एवं अजितनाथ जिनालय में चैत्यवंदन के बाद विहार किया। मुनि ने चार्तुमास के दौरान जानते अंजाने हुई भूलों के लिए क्षमायाचना की, तो क्षद्धालुओं की आंखें नम हो गई।

पैदल संघ में साध्वीदर्शितमाला श्रीजी व नमितमालाश्रीजी सहित बच्चे, महिलाओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।