3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर @ बच्चों को खाने में दे रहे ‘कीड़े’ और नाश्ते में ‘इल्लियां’!

जनजाति प्रतिभावान छात्रावास के औचक निरीक्षण में खुली कारगुजारी की पोल, वार्डन भी नदारद, कलक्टर से शिकायत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 27 Jul 2016, 7:36 PM IST

Kids are getting

News, Latest news, Kids, bugs, lunch, caterpillars, breakfast, Dungarpur, Dungarpur Hindi News, Dungarpur news, Dungarpur Latest News, Dungarpur Latest Hindi News

विधायक देवेंद्र कटारा ने बुधवार सुबह महारावल उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे स्थित प्रतिभावान जनजाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गेहूं में कीड़े व पोहे में इल्लियां मिली। इस पर विधायक ने रसोईए को जमकर फटकार लगाई। शौचालय सुविधा सही नहीं होने से बच्चे खुले में शौच करते पाए गए। वार्डन भी नदारद था। उन्होंने कलक्टर से मिलकर हालात बताए।


विधायक कटारा बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हॉस्टल पहुंचे। उन्होंने रसोई में पहुंचकर खाद्य सामग्री का जायजा लिया। कट्टों में घटिया गेहूं देखकर नाराजगी जताई। साथ कट्टे खुलाने पर उसमें बड़ी तादाद में कीड़े-धनेरिया पाए। बच्चों के नाश्ते के लिए बने रहे पोहों की जांच करने पर उसमें इल्लियां मिली। विधायक के पूछने पर बच्चों ने एेसा ही खाना मिलने की जानकारी दी। साप्ताहिक विशेष डाइट, फल आदि नहीं देने की बात कही। वार्डन प्रेमनाथ के कभी-कभार ही आने की बात भी सामने आई।


मंत्री व कलक्टर को बताए हाल

निरीक्षण के बाद विधायक ने जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा से दूरभाष पर बातकर छात्रावास में मिली अव्यवस्थाएं बताई। कलक्टर सुरेंद्र कुमार सोलंकी को भी अवगत कराया। विधायक ने कहा कि शहर में स्थित हॉस्टल में यह हाल हैं तो दूरस्थ क्षेत्रों का कहना ही क्या? कलक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।