Banswara Dungarpur Lok Sabha Seat : डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने का अब सिर्फ एक दिन ही बचा है। पर कांग्रेस, वागड़ में स्थिति साफ नहीं कर सकी है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र के लोकसभा चुनाव और बागीदौरा में विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के सवाल पर कांग्रेस में खामोशी बरकरार है। इस बीच, गठबंधन के मुद्दे पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने कदम बढ़ाने के बाद बेकफुट पर किसी भी स्थिति में जाने से इनकार कर स्थिति स्पष्ट की है। बीएपी का दावा है कि कांग्रेस पहले ही दोनों सीटें सरेंडर कर चुकी थी। फिर अन्य सीटों पर सहमति नहीं बनी तो बीएपी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए। असहमति बरकरार है, लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी उतारे-न उतारे, बीएपी चुनावी जंग में हर स्थिति का सामना करेगी।