
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के बरोठी गांव में बीती रात रविवार को समय से पहले प्रसव पीड़ा होने के दौरान एक प्रसूता की एक मृत बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बरोठी निवासी निरमा पत्नी दिलीप कोपसा गर्भवती थी। उसका सातवां माह चल रहा था। निरमा का पति दिलीप गुजरात में रोजगाररत है। पीछे घर पर निरमा व पांच बच्चे रहते है।
रविवार देर रात को निरमा को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर निरमा ने अपनी बेटी को अपने परिजनों को बुलाने उनको घर पर भेजा। बेटी अपने दादा को बुलाकर लाई लेकिन, तब तक निरमा का प्रसव हो चुका था। प्रसव के बाद निरमा की हालत खराब होने पर परिजन उसको जिला चिकित्सालय लाए। यहां पर चिकित्सक ने बच्चे व मां दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला मुर्दाघर रखवाया। परिजन सोमवार सुबह जिला मुर्दाघर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम नही करवाने की बात कहने पर पुलिस ने शव परिजनों को बिना पोस्टमार्टम के ही सुपुर्द कर दिया।
Updated on:
19 Dec 2023 02:42 pm
Published on:
19 Dec 2023 02:42 pm
