1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vande Bharat : गांधी जयंती पर डूंगरपुर को तोहफा, सूरत उदयपुर वंदे भारत का होगा उद्घाटन, पर नहीं बैठेगी कोई सवारी

Surat Udaipur Vande Bharat Train : गांधी जयंती के मौके सूरत से उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुक्रवार को किया जाएगा। डूंगरपुर में इस ट्रेन का 2 मिनट का ठहराव रहेगा। जानिए पूरा शेड्यूल।
2 min read
Google source verification
dungarpur gift gandhi jayanti udaipur surat vande bharat train inaugurated

Surat Udaipur Vande Bharat Train : फाइल फोटो - ANI

Surat Udaipur Vande Bharat Train : डूंगरपुर. गांधी जयंती के मौके सूरत से उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन शुक्रवार को सिर्फ उद्घाटन के लिए संचालित होगी। इसमें सवारियों के बैठने की सुविधा नहीं होगी। यह ट्रेन उद्घाटन के लिए शुक्रवार को सूरत से सुबह 10 बजे चलेगी। यह ट्रेन भरुच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर 2.28 बजे पहुंचेगी। यहां पर 2 मिनट ठहरने के बाद उदयपुर के लिए रवाना होगी। वहीं शनिवार से नियमित ट्रेन का संचालन होगा। असरवा और सूरत तक डूंगरपुर के लिए नियमित 6 दिन यह ट्रेन उपलब्ध होगी। यात्री एडवांस टिकट बुकिंग कर वातानुकूलित ट्रेन में सफर कर सकते है। हालांकि यह अन्य ट्रेन से महंगी होगी लेकिन यात्रा सुविधाजनक होगी। विशेषकर लम्बी यात्रा के लिए यह आरामदायक रहेगी।

इस ट्रेन से आंणद, भरुच और वडोदरा जैसे बड़े शहर अब डूंगरपुर से सीधे संपर्क में रहेंगे। इसके अलावा डूंगरपुर रेलवे स्टेशन का असरवा से आगे सूरत तक के स्टेशन का जुड़ाव होगा। ऐसे में दक्षिण भारत से आने वाले लोग डूंगरपुर होकर उदयपुर जाएगे। वहीं इस रुट से आने वाले समय में मुम्बई के लिए ट्रेन सेवा शुरू करने में अब कोई आपत्ति नहीं होगी।

पुराने वंदे भारत ट्रेन को सूरत तक बढ़ाया

पूर्व में उदयपुर से असरवा वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा था। इस ट्रेन को अब नए नंबर और शेड्यूल के साथ चलाया जा रहा है। सूरत तक चलने वाली वंदे भारत का नंबर 26903/26904 होगा। यह सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। सूरत से ट्रेन संख्या 26903 प्रतिदिन सुबह 6.10 बजे रवाना होगी जो भरुच 6.46 बजे पहुंचेंगी। वहां पर 2 मिनट का ठहराव करेगी वहां से सुबह 7.35 बजे बडोदरा, आणंद में 8.06, मणिनगर 8.41, असरवा 9.25 और डूंगरपुर सुबह 11.42 बजे पहुंचेगी। यहां पर 2 मिनट का ठहराव करके दोपहर 1.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वापसी में 26904 उदयपुर सिटी-सूरत वंदे भारत उदयपुर से शाम 3.35 बजे रवाना होगी। जो डूंगरपुर 4.50, असरवा शाम 5.25, आणंद शाम 8.50, वडोदरा शाम 9.22, भरुच शाम 10.10 और सूरत रात 11 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होगी।

शेड्यूल जारी हुआ

ट्रेन के संचालन को लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है। वही एक अन्य ट्रेन के समय में भी परिवर्तन किया गया है। वंदे भारत ट्रेन से असरवा के साथ गुजरात के बड़े शहरों से रेल नेटवर्क से जुड़ गए है।
हरिराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक रेलवे डूंगरपुर

मुम्बई के लिए अब जनप्रतिनिधियों के पास नही होगा बहाना

रेलवे से जुड़े बड़े अफसर कालुपुर स्टेशन का अधूरा काम होने के कारण मुम्बई ट्रेन संचालन नहीं होने का बहाना करते थे। अब उदयपुर-सूरत ट्रेन संचालित होने से मुम्बई के लिए नया रुट मिल गया है। इसमें ट्रेन को डूंगरपुर, शामलाजी, हिम्मतनगर, असरवा से सीधे मणिनगर रेलवे स्टेशन से सूरत मार्ग से जोड़ा गया है। अब इसी मार्ग से मुम्बई तक ट्रेन का संचालन हो सकता है। लोगों को कालुपुर स्टेशन से जोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग