
मृतका। पत्रिका फाइल फोटो
डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के भोजातो का ओड़ा गांव में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर लोगों की भीड़ जमा थी और महिला का शव घर के अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि विकासोर भोजाता का ओडा निवासी सुखी पत्नी वालेंग ननोमा के बड़े बेटे पवन की पत्नी 4 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। इसको लेकर पवन अपने माता-पिता से लड़ाई झगड़ा करता था। पवन मंगलवार को घर आया और अपनी मां से लड़ाई करने लगा और चाय के बर्तन फेंक दिए। इसका विरोध करने पर पवन ने अपनी मां के सिर पर लकड़ी से वार किया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद पवन मोके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
Updated on:
30 Sept 2026 01:34 pm
Published on:
30 Sept 2026 12:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
