30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dungarpur : कार-बाइक की टक्कर में पत्नी के बाद पति ने भी तोड़ा दम, महज 3 माह पहले हुई थी शादी, परिवार हुआ बेसहारा

डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने नवविवाहित दंपती की जिंदगी छीन ली। कार की टक्कर में पत्नी के बाद अस्पताल में पति की भी मौत हो गई। शादी के महज तीन महीने बाद हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
2 min read
Google source verification
Dungarpur accident

Dungarpur Accident: मृतक पति-पत्नी (फाइल फोटो-पत्रिका)

डूंगरपुर। डूंगरपुर-सीमलवाड़ा मार्ग पर धंबोला अस्पताल के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में घायल पति-पत्नी की मौत हो गई। कार और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पहले पत्नी पायल ने दम तोड़ा, जबकि गंभीर घायल पति पंकज ने मोडासा अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 1:45 बजे दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर धंबोला थाने के बाहर एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार बेडसा निवासी पंकज पुत्र प्रभु कटारा मंगलवार शाम अपनी पत्नी पायल के साथ बाइक से धंबोला से सीमलवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीमलवाड़ा की तरफ से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में भी गंभीर चोट आई।

इलाज के दौरान पति ने भी तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलने पर धंबोला थाना अधिकारी चंद्रशेखर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पायल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मोडासा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 1:45 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तीन महीने पहले हुई थी शादी

पति-पत्नी की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार पंकज और पायल की शादी को महज तीन माह दस दिन हुए थे। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पंकज परिवार में अकेला कमाने वाला था और छोटे-मोटे रोजगार से घर का खर्च चलाता था।

परिजनों ने बताया कि पंकज के पिता की करीब दो वर्ष पहले अहमदाबाद में सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। उसका बड़ा भाई शारीरिक रूप से कमजोर है, जबकि दो बहनों की शादी हो चुकी है। पंकज की मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

चालक को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

बुधवार को हादसे की जानकारी के बाद मृतका के पीहर पक्ष सागवाड़ा-मडकोला और बेडसा के ग्रामीण धंबोला थाने के बाहर जमा हो गए। ग्रामीण कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। दोनों शव सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग