28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर : चाचा के घर मिलने गई बेटी को पिता ने डांटा तो पत्नी और बेटे ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया
2 min read
Google source verification
murder

डूंगरपुर/बिछीवाड़ा. मालमाथा निचला फला में महिला ने बेटे के साथ मिलकर पति की मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खेमराज पुत्र रणछोड़ भगोरा ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई मालमाथा निचलाफला निवासी नारायण (50) पुत्र रणछोड़ रविवार को चुण्डावाडा क्रियावर कार्यक्रम में गया था। उसका पुत्र विपिन गुजरात में मजदूरी करता है वह रविवार दोपहर को ही घर आया था। पुत्री पायल प्रार्थिया के घर आई हुई थी।

रविवार रात करीब नौ बजे मृतक जोर-जोर से चिल्लाता हुआ इसकी पुत्री पायल को डांट फटकार करने लगा। इस पर प्रार्थी ने मृतक के पुत्र विपिन को फोन कर अपने पिता को घर ले जाने के लिए कहा। इस पर नारायण की पत्नी कान्ता व पुत्र विपिन आए व आते ही दोनों ने मिलकर नारायण पर लातों, घुसों से मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट करते हुए जोर से धक्का मारा तो नारायण आंगन में दूर जा गिरा। इससे दांत टूट गए, मुंह से खून निकलने लगा। बीच बचाव करने गया तो दोनों ने घर का मामला है कहते हुए प्रार्थी को दूर हटा दिया। इसके बाद दोनों घसीटते हुए उसके घर की ओर ले गए।

सोमवार सुबह नारायण के घर की ओर से विलाप की आवाजे आने लगी। इस पर ग्रामीण भी एकत्र हुए व घर जाकर देखा तो नारायण खांट पर मृत पड़ा हुआ था। उसके गले में, पीठ पर, हाथ पर आदि कई जगह चोट के निशान थे व उसके मुंह पर खून भी लगा हुआ था। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और पुत्र के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द किया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर शाम को मृतक की पत्नी कान्ता व पुत्र विपिन को गिरफ्तार कर लिया है।