Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से हैवानियत से भरी खबर सामने आ रही है। वह सिर्फ पांच साल की थी, उसने किसी का क्या बिगाड़ा था, अभी तो वह अच्छे-बुरे का फर्क भी नहीं कर सकती थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पांच साल की बच्ची के साथ हैवानियत करने के बाद उसे मारकर नाले में डाल दिया गया। इस घटना के बाद पूरे जिले की पुलिस आरोपी को काबू करने का प्रयास कर रही है। लेकिन वह फरार चल रहा है। मासूम बच्चियों से हैवानियत की पिछले पंद्रह दिन में यह तीसरी घटना है।