21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले-मेरा अनुभव सबके सामने है….

डूंगरपुर की ओबरी कस्बे में बोले पूर्व मंत्री भीखाभाई से बहुत कुछ सीखा
3 min read
Google source verification
cm ashok gehlot

cm ashok gehlot

ओबरी (डूंगरपुर) से मुकेश हिंगड / मुकुल भुता की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान में जो कलम चलती है वह मेरे अनुभव से चलती है। मैने पूर्व मंत्री भीखाभाई से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि अनुभव से ही इतनी योजनाएं बनाई है, जो आप सबके सामने है। सीएम ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर अपने वायदे को पूरा करें।

गहलोत गुरुवार को डूंगरपुर जिले के ओबरी कस्बे में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि रतलाम-सागवाड़ा-बांसवाड़ा रेल लाइन की योजना आगे ही नहीं बढ़ती है, सरकार बदलने के साथ योजना रुक जाती है। गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविर में जो गारंटी कार्ड दे रहे है उस पर मेरे हस्ताक्षर होते है, पक्का काम किया है, कच्च काम नहीं करते है। वे बोले की जहां जा रहा हूं वहां जनता का मूड तो यही बता रहा कि इस बार सरकार रिपीट होगी।

आदिवासी अंचल की बेटियां बदल रही है

गहलोत ने कहा कि आदिवासी अंचल की बेटियां बदल रही है। वे बोले कि उदयपुर में हॉस्टल में इस अंचल की बेटियों से मै मिला तो वे फर्राटेदार अच्छे से अलग ही अंदाज बाते कर रही थी। उनकी बातों से आप सोच नहीं सकते की वे आदिवासी क्षेत्र से है। उनके आइएएस, डॉक्टर आदि बनने के सपने है। गहलोत ने कहा कि सभा में भी पुरुष से ज्यादा महिलाएं दिख रही है, समय बदल रहा है।

मैने 5 साल में 303 कॉलेज खोल दिए

गहलोत ने कहा कि आजादी के 70 सालों में 250 कॉलेज थे और मैने 5 साल में 303 कॉलेज खोल दिए है। बेटियों के लिए 130 कॉलेज। वे बोले रक्षाबंधन के दिन महिला मुखिया को स्मार्ट फोन देने का काम शुरू किया जाएगा, शुरूआत में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल देंगे। वे बोले देने में मैने कोई कमी नहीं रखी है, एमएलए ने जो मांगा वह दिया है।

केन्द्र सरकार को लेकर बोले

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार सामाजिक सुरक्षा को लागू करें, राजस्थान ने जो योजनाएं लागू की है वह दूसरे राज्यों में लागू की जा रही है और जो नहीं कर रहे है उनको भी करनी होगी।

चुटकी ली: मालवीया सारा पैसा बांसवाड़ा नहीं ले जाए...

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया सारा पैसा बांसवाड़ा ले जा रहे है लेकिन बांसवाड़ा का बांसवाड़ा और डूंगरपुर का डूंगरपुर में जाए पैसा। चुटकी लेते हुए बोले कि मालवीया पूरे राज्य के मंत्री है सभी जिलों के लिए काम करना होगा। गहलोत ने मालवीया से कहा कि भीखाभाई नहर के लिए 100 करोड़ रुपए दिए है और मांगेंगे तो दे देंगे पर काम होना चाहिए।

वागड़ से लगाव है इसलिए बांसवाड़ा को संभाग बनाया

गहलोत ने कहा कि वागड़ से मेरा शुरू से ही लगाव है, इसलिए ही तो मैने बांसवाड़ा को बिना मांगे ही संभाग बना दिया है। बोले इसमें मेरा वागड़ प्रेम झलक रहा है।

भाजपा रेल लाए, हम सागवाड़ा को जिला बना देंगे

मंच से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश खोडनिया ने इस क्षेत्र को पूर्व में दी सौगातों के लिए सीएम का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के 25 सांसद है, यहां के सांसद भी है लेकिन रतलाम-बांसवाड़ा-सागवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन का काम नहीं करा पाए, खोडनिया ने कहा कि रेल दीजिए हम सागवाड़ा जिला उसी समय घोषित करवा देंगे। सभा को मंत्री मालवीया, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, विधायक गणेश घोघरा, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, सागवाड़ा पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र खोडनिया, पूर्व विधायक सुरेन्द्र बामनिया, लालशंकर घाटिया, पूंजीलाल परमार, कांग्रेस नेता महेन्द्र बडजोट आदि ने संबोधित किया।

आप ये खबरें भी पढ़े.............

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग