14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही दिन, एक ही जगह, एक साथ गरजेंगें Vasundhara Raje और Ashok Gehlot, समर्थकों में भारी उत्साह

Rajasthan Election 2018: भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता 23 नवम्बर को जिले में सभाएं करेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 22 Nov 2018, 11:45 AM IST

raje-gehlot

डूंगरपुर। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता 23 नवम्बर को जिले में सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री Vasundhara Raje 23 नवम्बर को चीखली और चीतरी में सभा कर देर शाम को डूंगरपुर पहुंचेंगी। यहां गेपसागर की पाल पर रात को सभा होगी। इसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot भी दोपहर 2.30 बजे जिले की चारों विधानसभा डूंगरपुर, चौरासी, आसपुर एवं सागवाड़ा के कांगे्रस प्रत्याशियों के समर्थन में वागड़ गांधी वाटिका में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। एक ही दिन दोनों सभाओं को लेकर दोनों ही पार्टियों के समर्थकों में भारी उत्साह है।


वहीं इधर... कांग्रेस पर बरसे अमित शाह (Rajasthan Election 2018)
जयपुर/बीकानेर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Amit Shah बुधवार को युवाओं के बीच वह कांग्रेस, राहुल गांधी और महागठबंधन पर ज्यादा तल्ख नजर आए। कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पचास साल तक कांग्रेस ने जातिवाद-परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति की। केन्द्र में मोदी पीएम बने तो इन तीनों को खत्म किया। अगला चुनाव भी इन तीनों के खिलाफ ही होगा। शाह बुधवार को मानसरोवर स्थित सभागार में ‘युवां री बात, अमित शाह रे साथ’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि राम मंदिर उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और रहेगी। केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने भी वीडियो के माध्यम से शाह से सवाल किया कि भारत को खेलों में आगे बढ़ाने की क्या योजना है? शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि जो काम इनका है, वो मेरे से पूछ रहे हैं। आपने खेलो इंडिया जैसा अभियान चलाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी भी मौजूद थे। उधर, शाह क प्र्रदेश का पहला रोड शो बुधवार को बीकानेर में हुआ। रोड शो में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश नजर आया है। शाह और भाजपा नेताओं का भव्य स्वागत किया गया। शाह ने रोड शो समाप्त होने के बाद लोगों की भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।