डूंगरपुर. शहर सहित जिले भर में चोरियों की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। बदमाश सूने मकानों व दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हंै। चोरों ने बीती रात्रि जिले के चीतरी गांव में एक साथ छह जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसमें से चार दुकानें व दो मकान हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नादिया निवासी विकास जोशी की चीतरी बाजार में कपड़ों की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह पड़ोसियों ने दुकान का ताला टूटा देखकर विकास को सूचना दी। सूचना पर विकास मौके पर पहुंचा, तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले से दो हजार रुपए व रेडिमेड कपड़े गायब थे। वहीं, पास में स्थित महेश पाटीदार के मेडिकल स्टोर के भी ताले टूटे हुए थे। मेडिकल स्टोर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अंदर गल्ले से नकदी गायब थी।