27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रकों की भिड़ंत में चालक घायल

घायलों को 108 से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया
less than 1 minute read
Google source verification
two drivers injured in truck collision

two drivers injured in truck collision

बांसवाड़ा मार्ग पर गुरुवार देर रात दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बांसवाड़ा मार्ग पर आडि़वाट में गुरुवार रात करीब 1 बजे दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। दोनों को 108 से राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया। सूचना मिलने पर एएसआई पुंजीलाल मौके पर तथा बाद में चिकित्सालय में पहुंच घटना की जानकारी ली।

घायल चालक आंतरी निवासी कन्हैयालाल (50) पुत्र शंकरलाल पंचाल एवं लोहारिया थानान्तर्गत उम्बाड़ा निवासी पवन (25) पुत्र रतिलाल रेबारी को भर्ती किया। कन्हैयालाल पंचाल की तबीयत खराब होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया। कन्हैयालाल सागवाड़ा एवं पवन रेबारी बांसवाड़ा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग