14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहीं पानी तो कहीं पानी के पाइपलाइन को भी तरस रहे लोग

नवाडेरा मेंं आठ दिनों से नहीं आ रहा है पानी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

sidharth shah

•

Updated: 27 May 2018, 2:35 PM IST

photo

कहीं पानी तो कहीं पानी के पाइपलाइन को भी तरस रहे लोग

डूंगरपुर. नगरपरिषद के वार्ड दो नवाडेरा के घांचीवाडा व पटेलवाडा क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पेयजल व्यवस्था ठप है। इससे रोषजदा लोगों ने शनिवार को सडक़ पर उतर कर रोष जताया। इसी क्षेत्र के कुछ दुरी पर सुरपुर शमशान मार्ग पर कई परिवार ऐसे भी हैं जिनको सुबह होते पानी के लिए दौड़ लगानी पड़ती है, वहां पेयजल लाइन तक नहीं है।


रजाक शेख ने बताया कि घांचीवाड़ा व पटेलवाड़ा में पानी नहीं आने पर देर रात को बाइपास के समीप सरकारी नल में अपने वाहनों से पानी भर कर ला रहे हैं। इस नल पर पूरे दिन पानी आता है तो दिन में आस पास के लोगों का पानी के लिए जमावडा रहता है। देर रात को पानी तेज आता है तो उस समय पानी भरने जाते हैं।


घांचीवाड़ा में कुछ दिनों पहले ही परिषद ने हैडपम्प खुदवाया है लेकिन उसमें भी पानी नहीं आने से नाकारा घोषित कर दिया।


नवाडेरा पटेलवाड़ा निवासी डायालाल पाटीदार ने बताया कि पानी नहीं आने से भटकना पडता है। घरों में पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी पडती है।

सुरपुर शमशान मार्ग के आस पास के क्षेत्र में लगभग १०० परिवार रहते हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर दो सरकारी नल लगे हुए हैं। घर तक नल कनेक्शन के लिए लाइन नहीं है। ऐसे में यह परिवार सुबह होते ही सरकारी नलों की दौड़ लगाते हैं। वहां काफी मशक्कत के बाद भी मबुश्किल दो-तीन बाल्टी पानी मिल जाता है।

शनिवार सुबह लोगों ने सडक़ पर उतर कर विरोध जताया। इस पर पार्षद नगीन जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या सुनकर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार राजावत को बुलाया। राजावत को लोगों की आक्रोश झेलना पड़ा। राजावत ने क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू कराई, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए।