दुर्ग. सुराना कॉलेज ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रादेशिक अधिवेशन में शामिल होने आए कार्यकर्ता का शुक्रवार की रात हृदयाघात से निधन हो गया। मृतक संजय साहू (23 वर्ष) पिता संतोष साहू मुंगेली जिले के लोरमी तहसील का रहने वाला था। कार्यकर्ता के निधन के बाद शनिवार की सुबह एक दिन पहले ही अधिवेशन समाप्त कर दिया गया।