Hindi News / Chhattisgarh / Durg / आरोग्य सेतु ऐप ने दुर्ग जिले में चिन्हित किए 38 पिंक और इमर्जिंग कोविड हॉट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन में होगा घर-घर सर्वे
आरोग्य सेतु ऐप ने दुर्ग जिले में चिन्हित किए 38 पिंक और इमर्जिंग कोविड हॉट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन में होगा घर-घर सर्वे
कोरोना संक्रमण पर निगरानी के लिए बनाए गए आरोग्य सेतु एप ने जिले में पिंक, एंबर और इमर्जिंग हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इनमें दुर्ग-भिलाई शहर के अलग-अलग हिस्सों के साथ दो दर्जन से ज्यादा गांव भी शामिल हैं।
आरोग्य सेतु ऐप ने दुर्ग जिले में चिन्हित किए 38 पिंक और इमर्जिंग कोविड हॉट स्पॉट, कंटेनमेंट जोन में होगा घर-घर सर्वे
दुर्ग. कोरोना संक्रमण पर निगरानी के लिए बनाए गए आरोग्य सेतु एप ने जिले में पिंक, एंबर और इमर्जिंग हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इनमें दुर्ग-भिलाई शहर के अलग-अलग हिस्सों के साथ दो दर्जन से ज्यादा गांव भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने जिले में संक्रमण रोकने सात सूत्रों पर काम करने का फैसला किया है। इसके तहत पिंक, एंबर और इमर्जिंग हॉट स्पॅाट में निगरानी के साथ अधिक आवाजाही वाली दुकानों के दुकानदारों और पूर्व कंटेनमेंट जोन के प्रत्येक घर में फिर से सर्वे किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सवेश्वर नरेंद्र भूरे ने नगर निगम, स्वास्थ्य और कोविड कंट्रोल से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली।
इन सात सूत्रों पर होगा अमल क्वारंटाइन सेंटर व होम क्वारंटाइन की स्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग। विदेशों और ई-पास से लौटे लोगों की क्वारंटाइन की स्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग नगरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जाएगा। आरोग्य सेतु के पिंक एरिया पर नजर व कंटेनमेंट रह चुके जोन में घर-घर सर्वे कंटेनमेंट जोन से लगे नजदीकी क्षेत्र में लक्षण वाले लोग मिलते हैं तो रैपिड टेस्ट किट सैंपल जोखिम वाले दुकानदारों, सैलून, ट्रांसपोर्ट से जुड़े क्लीनर, ड्राइवर आदि की भी सैंपलिंग फीवर क्लीनिक में लक्षण वाले मरीजों के आने पर रैपिड टेस्ट किए जाएंगे।
इसके अलावा इस पर भी जोर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा उपाय व मास्क का प्रयोग अनिवार्य है। इसका उल्लंघन होने पर जुर्माना लगाया जाएगा। निगम की टीम दुकानों का निरीक्षण करेगी।