21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजित जोगी ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना, कहा लबरा विधायक के सरंक्षण में बिक रही शराब

पाटन ब्लाक के ग्राम तुलसी में गुरुवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Dec 29, 2016

jit Jogi said: Alcohol sold under the guardianship

jit Jogi said: Alcohol sold under the guardianship of the lie MLA

भिलाई/पाटन.
दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम तुलसी में गुरुवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वन्दी पीसीसी अध्यक्ष एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल का नाम लिए बगैर कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में शराब की नदिया बह रही है।


शराब कोचियों को लबरा विधायक का संरक्षण

शराब कोचियों को पाटन के लबरा नंबर तीन का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने लबरा नंबर एक को केंद्र में तथा लबरा नंबर दो को राज्य में राज करना बताया। उन्होंने कहा कि शराब कोचियों को संरक्षण देने वाले लबरा विधायक को क्षेत्र की जनता आगामी चुनाव में सबक सिखाएगी। वे ग्राम तुलसी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम के मुख्यअतिथि थे। उन्होंने घासीदास का पुण्य स्मरण करते हुए उनके बताए सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान लोगों से किया।


सरकार बनी तो 25 सौ रुपए क्विंटल धान

जोगी ने कहा की प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो किसानों को बड़ा फायदा होगा। 25 सौ रुपए क्विंटल की दर से किसानों का धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी।


राज्य का विकास सिर्फ जोगी ही कर सकते

गुंडरदेही विधायक आरके राय ने कहा कि छग एक मंदिर और अजीत जोगी पुजारी है। यहां के लोगों की आस्था और भरोसा जोगी जी पर है। जनता अब समझ चुकी है कि उनकी भलाई और राज्य का विकास सिर्फ जोगी ही कर सकते हैं। लोरमी के पूर्व विधायक धरमजीत सिंग ने कहा कि जोगी जी के ऊपर बाबा का आशीर्वाद है। वे दिल से राज्य के गांवों के घर घर जाकर लोगों की सेवा में जुटे है जनता का सैलाब उनके साथ है। जोगी और जनता के बीच की दीवार को उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है।


गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया

गांव पहुंचने पर उनका स्वागत सरपंच मधु ठाकुर, अरविन्द ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर, समाज प्रमुख जगदीश जांगड़े अजय सिंगौर ने किया। कार्यक्रम में कृष्णा वर्मा, जगदीश जांगड़े, शीतकरण महिलवार, सुरेश सिंगौर, रवि सिंगौर, ओम टंडन, मोनू साहू, धर्मेंद्र साहू, मनीष चंद्राकर, मन्नूलाल परगनिहा, सुनीता वर्मा, प्रकाश बिजौरा, हरीश देवांगन सहित ग्रामीण उपस्थित थे।