27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी के नाम पर शहर में उड़ी अफवाह, पूरा मोहल्ला लग गया कतार में 

जनधन योजना में प्रधानमंत्री की ओर से 15-15 हजार रुपए पहुंचने वाला है। यह सूचना खुर्सीपार क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

2 min read
Google source verification

image

Satya Narayan Shukla

Dec 21, 2016

Rumor in the city

Rumor in the city

भिलाई.जनधन योजना में प्रधानमंत्री की ओर से 15-15 हजार रुपए पहुंचने वाला है। यह सूचना खुर्सीपार क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसके बाद लोग बड़ी तादात में अपने एकाउंट नंबर, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर को लेकर जनधन खाता में अपने एकाउंट को लिंक करवाने पहुंच गए। नगर निगम के अधिकारियों ने खाता लिंक करने के लिएपहले एक काउंटर खोला। इसके बाद जब दबाव बढ़ता गया, तब एक-एक कर चार काउंटर खोलना पड़ा।

सुबह से कतार में लोग
नगर निगम के शिवाजी नगर जोन कार्यालय में कतार पर लगे डी ध्रुव ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से आया है। दो कतार में विवाद के बाद उसे हटना पड़ा और अब भी सबसे पीछे कतार पर मौजूद है। खाते को जनधन योजना के खाते से लिंक करने के पीछे वजह पूछने पर उसने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन खातों में 15-15 हजार रुपए भेजने वाले हैं, ऐसा मोहल्ले में सभी लोग बता रहे हैं। यही वजह है कि पूरा मोहल्ला यहां कतार में लगा है।

जनधन खाता में 15 हजार जमा
कतार में लगी एक महिला ने बताया कि वार्ड में हर किसी को यह बात मालूम है कि जनधन खातों में जल्द ही 15 हजार रुपए आने वाला है।इस वजह से वे यहां कतार में लगे हैं। महिलाओं के लिएदो काउंटर निगम ने खोला है और पुरुषों के लिएदो काउंटर खोला गया है। लोगों को एकाउंट नंबर, पासबुक का फोटो कॉपी, आधार नंबर उसकी एक प्रति लाने कहा गया है।

आवेदन देना पड़ रहा
इसके अलावा अलग से आवेदन नहीं देना पड़ रहा है।बुधवार से ही यहां जनधन खाता से एकाउंट को जोडऩे के लिए कतार लगना शुरू हुआ है। शिवानी नगर के जोन कमिश्नर संजय शर्मा ने बताया कि जनधन योजना से अपने खाता को जोडऩे के लिए लोग यहां पहुंचे हंै। दो काउंटर में भीड़ बढ़ रही थी। तब चार काउंटर खोला गया है। इसमें दो महिलाओं व दो पुरुषों के लिएहै।

ये भी पढ़ें

image