13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्रेकिंग: किस बात पर इतना गुस्सा आया कि दंपती ने उठा लिया आत्मघाती कदम, पत्नी की मौत, पति गंभीर

मंगलवार की सुबह पति-पत्नी ने विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना में सीता बाई कोसरे ने जहर सेवन कर लिया। वहीं राजकुमार कोसरे ने अपने ही हाथों से आत्महत्या की नियत से गला रेत लिया।

2 min read
Google source verification
Durg patrika

ब्रेकिंग: किस बात पर इतना गुस्सा आया कि दंपती ने उठा लिया आत्मघाती कदम, पत्नी की मौत, पति गंभीर

भिलाई@Patrika. नगर पालिक निगम के बोरसी वार्ड में पति-पत्नी के बीच घरेलु विवाद ने भयानक उग्र रूप ले लिया। क्षणिक गुस्से में दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई वहीं पति की स्थिति बनी हुई है। उसे उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोग भी सन्न रह गए। पीडित के घर के समीप लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पीडित को लोगों की मदद से अस्पताल से पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।@Patrika

मंगलवार की सुबह की घटना

मंगलवार की सुबह पति-पत्नी ने विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना में सीता बाई कोसरे ने जहर सेवन कर लिया। वहीं राजकुमार कोसरे ने अपने ही हाथों से आत्महत्या की नियत से गला रेत लिया। पद्मनाभपुर पोलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।@Patrika

पोलिस पहुंची तब-तक सीता बाई की मौत हो चुकी थी

पोलिस के मुताबिक घटना आज सुबह की है। पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 को सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल मोहन साहू बोरसी पहुंचे। तब-तक सीता बाई की मौत हो चुकी थी और राजकुमार गंभीर अवस्था में था। राजकुमार को पोलिस ने गंभीर अवस्था में शासकीय जिला अस्पताल में पहुंचाया।

दंपती के बीच रात भर चला विवाद
बताया जाता है कि दंपती के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। विवाद का कारण सामने नहीं आया है। दोनों के बीच विवाद शाम से शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। घटना सुबह पांच बजे के आस पास की बताई जा रही है। @Patrika

राजकुमार कोसरे की हालत नाजुक
पोलिस के मुताबिक राजकुमार कोसरे की हालत नाजुक है। पत्नी की मौत के बाद उसने पहले अपने हाथ के नस को काटा। इसके बाद बेबर्दी से अपना गला रेत लिया। जिला अस्पताल में उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।@Patrika