भिलाई. किसान पिता को अपने बेटे से धान कुटाई (चावल निकलवाकर) कर लाना कहना भारी पड़ गया। पिता की डांट सुनकर बेटा आग बबूला हो गया और पास में रखी हंसिया को उठाकर उनकी कनपटी पर वार कर दिया। घायल पिता वहीं गिर गया। परिवार वाले उसे उठाकर हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश पर निकली। वह गांव के खेत में छुपा हुआ था।