2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएससी घोटाले पर फूटी युवाओं की नाराजगी, प्रदेश सरकार पर लगाए भविष्य से खिलवाड़ के आरोप

कथित पीएससी घोटाले पर यहां युवाओं की नाराजगी जमकर फूटी। भाजयुमो के नेतृत्व में युवा इसके विरोध में रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां कलेक्ट्रेट के पोर्च पर धरने की शक्ल में बैठकर संक्षिप्त सभा की और राज्यपाल के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश सरकार पर पीएसडी की परीक्षा में गड़बड़ी कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए खिलाफ में जमकर नारेबाजी भी की गई। ज्ञापन में युवाओं ने पीएससी की मौजूदा परिणाम को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा लिए जाने की मांग उठाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Hemant Kapoor

•

Updated: 29 May 2023, 8:36 PM IST

पीएससी घोटाले पर फूटी युवाओं की नाराजगी, प्रदेश सरकार पर लगाए भविष्य से खिलवाड़ के आरोप

विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना देकर सौंपा ज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पोर्च पर संक्षिप्त सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश की यह गूंगी बहरी है, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है और इसका जीता जागता प्रमाण सीएससी में भर्ती घोटाला है। पीएससी चेयर पर्सन टामन सोनवानी जिसके घर के दो-दो बच्चे इस परीक्षा में सम्मिलित होते है और टॉप 20 में जगह भी बनाते हैं। इसके अलावा दर्जनों गड़बड़ी के मामले हैं। प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। युवा मोर्चा प्रभारी ललित चंद्राकर ने कहा कि हर युवा पीएससी की सम्मिलित होकर उसमें अपने आप को उत्तीर्ण देखना चाहता है, लेकिन प्रदेश की सरकार अपने चाहने वाले को इसमें उत्तीर्ण करा कर और दूसरे लोगों से पैसे का लेनदेन कर उस में भर्ती कर रही है। ऐसी सरकार को पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन में मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, दिलीप साहू, अल्का बाघमार, दीपक चोपड़ा, अमिता बंजारे, दिव्या कलिहारी, नवीन पवार, जितेंद्र साहू, उल्लेख साहू, राहुल भट्ट, हर चंदेल, गोपू पटेल, नितेश जैन, प्रशांत ताम्रकार, राहुल मोटवानी, लकी अग्रवाल, कुंदन साहू, हार्दिक भोई, वेदांत बाग, ताम्रध्वज साहू, विशाल शर्मा, सुजल बक्शी, अनिकेत यादव, राकेश राजपूत, प्रिया साहू, नम्रता बंछोड़, नवीन साहू, मयंक शर्मा, आदर्श शर्मा, दीपक सिन्हा शामिल थे।


भिलाई के युवाओं का भी मोर्चा
भिलाई के युवा भी सोमवार को इसी मामले को लेकर मोर्चा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने भी राज्यपाल के नाम इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि किस तरह नेताओं और अधिकारियों के बच्चे मेरिट लिस्ट में लाए गए हैं। युवाओं का आरोप है कि मेरिट के सभी सीटों पर नेताओं और अधिकारियों के बच्चों के नाम आए हैं। कई परिवार के एक से अधिक सदस्य के भी नाम है।