28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्योहारी सीजन में आप भी कर रहे ट्रेन में सफर तो इस खबर को जरूर पढि़ए, रेलवे चला रहा इस रूट पर स्पेशल गाड़ी

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए त्योहारी सीजन में बड़ी खबर सामने आ रही है। मेंटनेस के चलते एक तरफ कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो दूसरी ओर कई ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Oct 05, 2019

त्योहारी सीजन में आप भी कर रहे ट्रेन में सफर तो इस खबर को जरूर पढि़ए, रेलवे चला रहा इस रूट पर स्पेशल गाड़ी

त्योहारी सीजन में आप भी कर रहे ट्रेन में सफर तो इस खबर को जरूर पढि़ए, रेलवे चला रहा इस रूट पर स्पेशल गाड़ी

दुर्ग. ट्रेन (Train )में सफर करने वालों के लिए त्योहारी सीजन में बड़ी खबर सामने आ रही है। मेंटनेस के चलते एक तरफ कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो दूसरी ओर कई ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं दिवाली को देखते हुए कई ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है।

सारनाथ दो दिन रहेगी रद्द
बनारस रेल मंडल में भारी वर्षा के कारण रेलवे लाइन पर पानी भर चुका है। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने कुछ गाडिय़ों को रद्द कर दिया है। शनिवार को छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। शनिवार व रविवार को दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी। ट्रैक में पानी होने की वजह से शुक्रवार को बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।

दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू रद्द
गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर वासेबल एप्रोन का कार्य 11 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस वजह से कुछ गाडिय़ा प्रभावित रहेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 11, 12 व 13 अक्टूबर को डोगरगढ-गोंदिया मेमू रदद रहेगी। इन्ही दिनों में रायपुर डोगरगढ़ दुर्ग-डोगरगढ़ के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह 12, 13 व 14 को गोंदिया-रायपुर मेमू गोंदिया एवं दुर्ग के बीच रदद रहेगी।

शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच
त्योहार में होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त अस्थायी कोच लगाया जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में लगे 1 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उदयपुर से 4 अक्टूबर से शुरू हो गई है। शालीमार से 6 अक्टूबर से मिलेगी।

डिबू्रगढ़ के लिए ट्रेन
ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नागपुर से डिबूगढ़ तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय है। इस रूट पर केवल एक तरफ से अलग-अलग दिनों में 1-1 स्पेशल ट्रेन चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक नागपुर से 4 अक्टूबर से शुरू हो गई है। डिबूगढ़ के लिए 5 अक्टूबर को रवाना होगी।

सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन
सिकंदराबाद-बरौनी के बीच 8 फे रों के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 6, 13, 20 व 27अक्टूबर के अलावा 3, 10, 17 व 24 नवंबर को, बरौनी से 9, 16, 23 व 30 अक्टूबर के अलावा 6, 13, 20 व 27 नवंबर को चलेगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 6 सामान्य, 10 स्लीपर, 4 एसी-3, 1 एसी टू कोच सहित 23 कोच रहेगी।

गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन
गोंदिया से गुवाहाटी के मध्य एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन एक तरफ ही चलेगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 4 अक्टूबर को ट्रेन गोंदिया से गुवाहाटी के लिए शुरू हुई है। यह स्पेशल गाड़ी सुबह 23.30 बजे रवाना होकर 5 अक्टूबर को 1.25 बजे दुर्ग पहुंचेगी। रायपुर 2.10 बजे, बिलासपुर 3.50 बजे,चांपा 4.45 बजे, रायगढ़ 6 बजे, झारसुगुडा 7.15 बजे और 6 अक्टूबर को गुवाहाटी 20 बजे पहुचेगी।
इस गाड़ी में 2 एस एल आर, 3 सामान्य, 16 स्लीपर, 1 एसी-थ्री सहित कुल 22 कोच रहेगी।